बाली पशुपालक की करंट से मौत
EDITOR l omprkash chouhan
बाली पशुपालक की करंट से मौत
THE BHASWAR TIMES NEWS
Report by Prahlad singh charan
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में चामुंडेरी गांव के पास एक पशुपालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चामुंडेरी निवासी 49 वर्षीय केसाराम पुत्र सांकला राम देवासी के रूप में हुई है। यह हादसा हिंरोला मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन होटल की तारबंदी में हुआ।
जानकारी के अनुसार, होटल निर्माण कार्य के दौरान बाउंड्री पर तारबंदी की गई थी। इसी तारबंदी में करंट फैल गया, जिसके संपर्क में आने से केसाराम की मौत हो गई।
करंट फैलने के सटीक कारणों का खुलासा पुलिस और विद्युत निगम की जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष नाणा भवानी सिंह चौहान,सहकारी समिति उपाध्यक्ष व भाजपा प्रवक्ता हरि सिंह पवार, समाजसेवी हनुमत सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, शंभू सिंह इंदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और समाज बंधुओं के साथ मिलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और विद्युत निगम को सूचित कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई।
