देसूरी उपखंड अधिकारी विवेक व्यास का मारवाड़ी परंपरागत साफा व माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त एसडीएम से शिष्टाचार मुलाकात कर किया स्वागत
देसूरी उपखंड अधिकारी विवेक व्यास का मारवाड़ी परंपरागत साफा व माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
देसूरी(पाली) नवनियुक्त देसूरी उपखंड अधिकारी विवेक व्यास का भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट करते हुए साफा एवं माल्यार्पण कर भविष्य स्वागत करते हुए बधाई दी!
चर्चा करते हुए नवनियुक्त उपखंड अधिकारी व्यास ने कहा कि देसूरी उपखंड क्षेत्र के लिए आमजन और किसानों के लिए विकास की योजनाओं को पहुंचाने के लिए गांव-गांव ढाणी-ढाणी राजस्थान सरकार के आदेश से आमजन तक पहुंचाना ही लक्ष्य रहेगा !
देश के कानून के अनुसार विधि विधान से शासन प्रशासन की तरफ से हमेशा ही प्रयास किये जाएंगे !
गौरतलब है कि देसूरी उपखंड अधिकारी विवेक व्यास ने गत सोमवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद आज ग्रामीण एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोकपुरी गोस्वामी व नेताओं और समाजसेवी विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहाँ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोकपुरी गोस्वामी, भाजपा ओबीसी अध्यक्ष चुन्नीलाल सुथार, भाजपा ओबीसी मंडल महामंत्री एडवोकेट मुकेशपुरी गोस्वामी सहित भंवर सिंह राजपुरोहित, हरदेवपुरी गोस्वामी, रिटायर्ड हेडमास्टर शिवनाथ सिंह राजपुरोहित, महेंद्र सिंह राजपुरोहित सिंदरली, नरपत सिंह राजपुरोहित, मगन सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट मुकेश सुथार, नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।