ऑयल पेंट गोदाम में लगी आग

ऑयल पेंट गोदाम में लगी आग

ऑयल पेंट गोदाम में लगी आग                                  THE BHASWAR TIMES   NEWS                           जोधपुर में ऑयल पेंट के गोदाम-दुकान में भीषण आग लग गई। यहां ऑयल पेंट के ड्रमों में रुक-रुककर ब्लास्ट होते रहे। राहत टीमों के अनुसार धमाकों के कारण बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा टूट गयर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों के साथ एयरफोर्स की फायर टीम भी करीब 4 घंटे तक भीषण आग को कंट्रोल करने में जुटी रही। बिल्डिंग के पास मौजूद बिल्डिंग भी खाली कराई गईगुरुवार रात को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पास प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की गली में स्थित ऑयल पेंट के गोदाम-दुकान में लगी।गा सागर नाम से तीन मंजिला दुकान और गोदाम में ग्राउंड से लेकर तीसरी मंजिल तक आग लग गई। आग लगने के बाद लगातार ड्रम फटने से विस्फोट होने लगे। करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस गोदाम में अत्यधिक मात्रा में ऑयल स्पिनर स्प्रिट भरा हुआ है। इस कारण रुक-रुककर धमाके होते रहे। यल पेंट गोदाम के पास स्थित नेचुरोपैथी सेंटरमें मरीजों और स्टाफ को सेंटर के दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया गया, ताकि विस्फोट की स्थिति में जनहानि न हो।आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की स्काई लिफ्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एयरफोर्स की भी एक दमकल पहुंची। बाद में स्काई लिफ्ट पर चढ़कर दमकलकर्मियों ने ऊपरी मंजिलों पर पानी डाला।कलर गोदाम में आग के कारण पूरे इलाके की बिजली करीब चार घंटे तक गुल रही।