स्वयं का आत्म निरीक्षण है स्वाध्याय : संत सुरजनदास महाराज
स्वयं का आत्म निरीक्षण है स्वाध्याय : संत सुरजनदास महाराज
स्वाध्याय लाईब्रेरी का पाली में भव्य शुभारंभ
*सोजत सिटी*. स्वयं का आत्मनिरीक्षण, आत्मचिंतन और अपने विचारों, व्यवहारों तथा प्रेरणाओं को गहराई से समझना ही स्वाध्याय है।
उक्त उदगार संंत सुरजनदास महाराज बडा रामद्वारा खेडापा ने बुधवार को इन्दा कॉलोनी पाली स्थित स्वाध्याय लाईबे्ररी के शुभारंभ के मौके प्रकट किए। संत सुरजनदास महाराज ने कहा कि स्वाध्याय से व्यक्तिगत विकास के साथ पुस्तकों का अध्ययन कर अपने जीवन का उद्देश्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस मौके पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि स्वाध्याय का जीवन-निर्माण, व्यक्तिगत सुधार और आध्यात्मिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि शिक्षा जीवन में प्रगति की राह दिखाती है।
*इन्होने भी किया संबोधित :* कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेन्द्रसिंह राठौड़ बुडकिया, मेहन्दी उद्यमी महेश गहलोत सोजत, डॉ. विकास गहलोत, बांता सरपंच कालुराम चौधरी, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान जोधपुर संभाग प्रभारी मदन गहलोत सोजत, वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरलाल गहलोत, अधिवक्ता देवेन्द्र गहलोत ने उपस्थित विद्यार्थी को स्व अध्ययन करने तथा कैरियर सम्बधी आवश्यक सुझाव दिए।
*कैरियर सेमिनार का होगा आयोजन :* लाईब्रेरी संचालिका श्रीमती नीलु गहलोत ने कहा कि लाईब्रेरी सभी अत्याआधुनिक सुविधाओं से युक्त है जहां विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उचित स्थान मौजूद है। गहलोत ने बताया कि संस्थान द्वारा समय समय पर कैरियर सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संचालिका नीलु गहलोत, खुशवीर गहलोत ने सभी अतिथियों का बहुमान किया।
*ये थे मौजूद :* जहां संपत महाराज, मानवेन्द्रसिंह, मदन जांगिड, रणजीतसिंह, प्रदीप कच्छवाह, गिरधारीलाल देवड़ा, घीसुलाल ठेकेदार, दिनेश पंवार, मनोहर बालवंशी, मदनलाल, प्रकाश, भगवानराम, कैलाश गहलोत, प्रतापचंद चौहान, शिक्षाविद जगदीश गहलोत, जितेन्द्र कच्छवाह, एडवोकेट अशोक गहलोत, कालुराम चौहान, भागीरथ राठौड़, भूपेन्द्र गहलोत, कमलेश, कन्हैयालाल,जितेन्द्र गहलोत, कन्हैयालाल, केवलचंद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
*सुंदरकांड में झलकी श्रद्धा :*
इस मौके श्रीराम सुंदर पाठ सेवा मंडल द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जहां रामदरबार व प्रथम पुज्य श्री गणेश की सुंदर झांकिया सजाई गई। जहां श्री राम मंडली के रमेश वैष्णव, वीरेन्द्रसिंह, पं. प्रकाश जोशी ने संगीतमय सुमधुर सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुतियां दी। जहां श्रद्धालुओं ने नाचने झूमने का आनंद लिया। जिससें माहौल भक्तिमयी हो गया।
*संलग्र फोटो*-