हिंदी दिवस समारोह पर  नाथद्वारा में साहित्यकारों  का तीन दिवसीय महाकुंभ 

हिंदी दिवस समारोह पर  नाथद्वारा में साहित्यकारों  का तीन दिवसीय महाकुंभ 

हिंदी दिवस समारोह पर  नाथद्वारा में साहित्यकारों  का तीन दिवसीय महाकुंभ 

हिंदी उपनिषद्,हिन्दी हूँकृति, साहित्यकार, पत्रकार,सम्पादक  सम्मान, पुस्तक लोकार्पण, कवि सम्मेलन आदि होंगे आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

नाथद्वारा । साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय हिंदी लाओ देश बचाओ समारोह का आयोजन 12 से 14 सितंबर तक  श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि समारोह में हिंदी भाषा पर विचार मंथन के लिए उपनिषद् हिंदी हुंकृति के तीन सत्रों में विद्वान अपने व्याख्यान देंगे। देश के विभिन्न अंचलों के साहित्यकारों, पत्रकारों, संपादकों को स्मृति सम्मान एवं विभिन्न मानद उपाधियों और अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, नगर भ्रमण के साथ करीब 30 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। समारोह में देशभर के दो सौ के लगभग साहित्यकार भाग लेंगे। सभी के आवास और भोजन आदि व्यवस्थाएं साहित्य मंडल की ओर से निशुल्क की जाएंगी।
    समारोह के प्रथम दिन शनिवार 12 सितंबर को प्रातः 9. 15 बजे  "हिन्दी लाओ देश बचाओ  प्रथम दिन  उद्घाटन से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। गणेश, सरस्वती, श्रीनाथजी वंदना एवं राष्ट्रभाषा गान, लोकनृत्य  और योग प्रस्तुति के साथ विभिन्न विषयों पर व्याख्यान होंगे। हिन्दी उपनिषद् प्रथम में महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ और संभावनाएँ विषय पर डॉ. अवधेश कुमार वर्धा-महाराष्ट्र, तमिलनाडु में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ और संभावनाएँ विषय पर श्रीमती आर. श्रीदेवी चेन्नई-तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर डॉ. प्रीति पाण्डेय रायपुर-छत्तीसगढ़, तेलंगाना में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर डॉ. एम. अनुराधा वेंकटरावपेट-तेलंगाना, गुजरात में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ विषय पर प्रो. (डॉ.) दिलीप मेहरा आणंद-गुजरात और जम्मू में हिन्दी भाषा की चुनौतियाँ और संभावनाएँ विषय पर  डॉ. शशिकांत मिश्र जम्मू-कश्मीर व्याख्यान देंगे।
    कार्यक्रम में जीवनलाल अग्निहोत्री स्मृति सम्मान से संतोष कुमार आर. जे. 'जेमि' कोयम्बटूर, तमिलनाडु एवं बृजकांत साहित्य सम्मान से
उमेश पाठक, सोरोंजी-उ.प्र. को पाँच हजार एक सौ रुपये की राशि एवं साहित्य मर्मज्ञ मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।  भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान,3100 राशि एवं हिन्दी भाषा विभूषण से जयप्रकाश पाण्डेय,दिल्ली,  प्रो. नरेन्द्र मिश्र , नई दिल्ली , डॉ. प्रकाशनारायण त्रिपाठी वर्धा, डॉ. कृष्ण चंद्र पाण्डेय, वर्धा एवं डॉ. मुन्ना तिवारी झांसी को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन हिन्दी भाषा शिरोमणि एवं 3100 रु. की राशि से डॉ. ए.अनुराधा, वेंकटरावपेट,तेलंगाना ,डॉ. सुरेश कुमार मिश्र 'उरतृप्त', हैदराबाद,तेलंगाना,  विश्वभूषण आई.ए.एस., वाराणसी,उ॰प्र॰,डॉ. मंजुला अस्थाना महंती, भुवनेश्वर,उड़ीसा, डॉ. कुमुद बाला, हैदराबाद,तेलंगाना, डॉ. शशिकांत मिश्र जम्मू-कश्मीर, श्रीमती आर. श्रीदेवी, चैन्नई, तमिलनाडु ,डॉ. मंजु  रुस्तगी, चैन्नई , तमिलनाडु, श्री बिमल बड़ा,जोरहाट,असम सम्मानित होंगे । हिन्दी 
साहित्य शिरोमणि मानद उपाधि एवं 2100 रु की राशि से सुश्री नाजिया चुई, नागौर,राजस्थान, डॉ. आचार्य धनंजय पाठक पलामू, झारखंड, डॉ. रामप्रवेश पण्डित, डॉल्टनगंज-झारखण्ड, डॉ. गोपालकृष्ण हाण्डा, रायसिंहनगर,राजस्थान, भारत सातपुते, लातूर-महाराष्ट्र, गोवर्धन यादव, छिन्दवाड़ा,म.प्र., शिवमंगल सिंह 'मंगल', लखनऊ,उ.प्र., डॉ. खन्ना प्रसाद अमीन, आणंद,गुजरात डॉ. विद्याकेशव चिटको, नासिक,महाराष्ट्र,  ब्रजेन्द्र सिंहल, जयपुर,राज.,आचार्य सूर्यप्रसाद शर्मा 'निशिहर', उन्नाव,उ.प्र. ,बिनोद सिंह गहरवार, रांची,झारखण्ड,  कुंज बिहारीलाल मौर्य ' काकाश्री' प्रतापगढ़,उ.प्र.,डॉ प्रीति पांडेय रायपुर छ.ग., डॉ. लक्ष्मीकांत चंदेला,रीवा,म.प्र. 
 साथ ही हिन्दी काव्य शिरोमणि-विभूषण  मानद उपाधि एवं 2100 रु से प्रो. (डॉ.) सारस्वत  मोहन 'मनीषी', गुरूग्राम,हरियाणा ,डॉ. रवीन्द्रनाथ तिवारी, लखनऊ,उ.प्र., डॉ. मंजुलता श्रीवास्तव, कानपुर,उ.प्र. ,ओमप्रकाश वर्मा 'ओम', बाराबंकी, उ.प्र., डॉ. विजयकुमार वर्मा, बस्ती,उ.प्र.,कैलाश बाजपेयी, कानपुर,उ.प्र., आचार्य विजय तिवारी 'किसलय', जबलपुर,म.प्र.,श्री अजय अज्ञात, फरीदाबाद,हरि.,संतोष कुमार तिवारी, नैनीताल,उ.ख.,कालिका प्रसाद सेमवाल, रूद्रप्रयाग,उ.ख.एवं डॉ. लोकेश शर्मा 'नीरज', भरतपुर,राज. को सम्मानित किया जाएगा।
  देवपुरा ने बताया दूसरे दिन रविवार 13 सितंबर को हिंदी हुंकृति के साथ ही हिन्दी भाषा भूषण मानद उपाधि एवं 2100 रु की राशि से  डॉ. शिवम् तिवारी , प्रतापगढ़-उप्र, डॉ. नवीनकुमार, हजारीबाग-झारखण्ड,डॉ. सुधांशु कुमार, पटना-बिहार, डॉ. कमलिनी शशिकांत पशीने 'कोमल', भोपाल, डॉ. ईश्वर एच. आहिर, बड़ौदा,  विमलेन्दु कुमार 'विमल', समस्तीपुर, डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू', चित्रकूट के साथ ही पत्रकार-सम्पादन प्रवीण मानद उपाधि से  मुरलीधर सोनी, जयपुर,राज, नवोदित, दिल्ली, दिनेश कुमार गुप्ता, लखनऊ,उ प्र, सुश्री कृतिका शाह, प्रतापगढ़,राज,सुरेन्द्र कुमार मुणोत, कोलकाता,प.बं.,श्री गोपाल माहेश्वरी,इंदौर,म प्र,श्रीमती अंकिता त्रिपाठी,कानपुर,उ प्र
  को सम्मानित किया जाएगा।
   इसी दिन हिन्दी उपनिषद् द्वितीय के अंतर्गत हिन्दी की राष्ट्रीय मर्यादा और लोकतंत्रीय प्रतिमान विषय पर डॉ. राहुल, दिल्ली,डिजिटल युग में हिन्दी की भूमिका विषय पर डॉ. ईश्वर एच. आहिर, बड़ौदा,  गुजरात में हिन्दी के बढ़ते कदम विषय पर डॉ. खन्नाप्रसाद अमीन, आणंद, हिन्दी प्रचारः समस्या और समाधान विषय पर डॉ. मनीषा गिरी, ग्वालियर एवं ऊपरी असम में हिन्दी की वर्तमान स्थिति विषय पर बिमल बड़ा, जोरहाट व्याख्यान देंगे। इसी दिन रात्रि 8.00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के मूर्धन्य कवियों का काव्यपाठ होगा।
      उन्होंने बताया सोमवार 14 सितम्बर को हिन्दी लाओ देश बचाओ के साथ साहित्यकारों की नगर परिक्रमण संस्था परिसर से प्रारम्भ होकर अहिल्याकुण्ड, ब्रजपुरा बाहर, सिनेमामार्ग, नईहवेली, उपलापायसा, रावतदरवाजा, कुम्हारवाड़ा, रिसालाचौक, कन्याशालामार्ग, माणकचौक, चौपाटीबाजार, दिल्लीबाजार, गुर्जरपुरा, बड़ाबाजार, मंदिरपिछवाड़ा, विट्ठलनाथ मन्दिरमार्ग, प्रीतमपोल, नयाबाजार, मन्दिरमार्ग, चौपाटी, सर्राफाबाजार, लाल बाजार से पुनः संस्था परिसर पर समाप्त होगी।
   हिन्दी हुँकृति एवं  हिन्दी उपनिषद् तृतीय में विश्वभाषा की ओर हिन्दी के बढ़ते कदम विषय पर डॉ. कमलिनी शशिकांत पशीने, भोपाल, बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे न हिय को शूल विषय पर डॉ. हरिप्रसाद दुबे, अयोध्या,  देश की आत्माः हिन्दी विषय पर  हरीलाल मिलन, कानपुर, जन-जन की भाषा है हिन्दी विषय पर डॉ. श्रीकृष्ण शरद मथुरा - कासगंज व्याख्यान देंगे।
    इसी दिन 1100 रु राशि एवं साहित्य  संस्कृति,संगीत शिरोमणि,इतिहास वेता,समाज साहित्य सेवा,पत्रकार-सम्पादक प्रवर  आदि  मानद उपाधियों से ब्रजेश कौशिक, भरतपुर,राज,  पं. सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट 'रसरंग', भोपाल,म प्र,  प्रो. गोविन्दलाल मेनारिया, उदयपुर,राज, वीरेन्द्रकुमार लोढ़ा, भीलवाड़ा,राज,  विष्णु शर्मा 'हितैषी', उदयपुर,राज, पं. विक्रम पाण्डेय, सोरोंजी,उ प्र, मधुकर चतुर्वेदी, आगरा,उ प्र, मनोज पाराशर, सोरोंजी,उ प्र, आदर्श नन्दन गुप्त आगरा,उप्र, के साथ ही 
 हिन्दी साहित्य-काव्य भूषण की  मानद उपाधि से 
डॉ. सिम्मी सिंह, उदयपुर,राज, डॉ. गरिमा रावत, जयपुर,राज,डॉ. रामकृष्णलाल 'जगमग', बस्ती उप्र. दुर्गाशंकर वर्मा 'दुर्गेश', रायबरेली उप्र.,
 राजकुमार रामलखन यादव, ठाणे, महाराष्ट्र,विनोद कुमार सीताराम दुबे, मुम्बई,महाराष्ट्र, हरिश्चन्द्र शाक्य, मैनपुरी,उप्र,   ओम उपाध्याय, इन्दौर,मप्र, भंवरलाल श्रीवास, भोपाल,मप्र,  लक्ष्मीकांत जवणे, भोपाल,म प्र,
श्रीमती प्रीति अग्रवाल, रामपुर,उ प्र, श्रीमती साधना सचान, कानपुर,
उ  प्र, सी.ए. महेश माहेश्वरी, नवी मुम्बई,महाराष्ट्र, श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल, नई दिल्ली, योगेशचन्द्र शर्मा 'योगी' आगरा,उ प्र,
 लखनलाल माहेश्वरी-अजमेर,राज , मुकेश इन्दौरी, इन्दौर,मप्र, प्रवीण पारखी अनूपशहर उप्र, द्वारिकाप्रसाद रस्तोगी गोलागोकर्णनाथ -उ.प्र,  .डॉ. मधु स्वामी, गाजियाबाद, श्रीमती रीता अदा, दिल्ली, श्रीमती कंचनमणि भट्टड, किशनगढ़, लक्ष्मणप्रसाद डेहरिया, छिन्दवाड़ा परसराम डेहरिया, छिन्दवाड़ा, चन्द्रप्रकाश 'चन्द्र', खाटूश्यामजी,राज को सम्मानित किया जाएगा।
-------------