आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में हुआ राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह
आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में हुआ राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह
गाँधी जीवन दर्शन पर आधारित समारोह में देशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर होटल रानी बाग, सूरजगढ़ में गाँधी जीवन दर्शन पर आधारित गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्र राज सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा रहे। राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर अति विशिष्ट अतिथि तथा साहित्यकार अब्दुल समद राही, एडवोकेट सुनील कुमार झारिया, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, तेज सिंह राठौड़, मंजू ठोलिया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, सुभिता सीगड़, डॉ. स्वामी चरण, मंजू देवी व हेमलता कांसोटिया विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लेखक धर्मपाल गाँधी की स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार, पर्यावरण प्रेमी, खिलाड़ी, शिक्षाविद्, कानूनविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में सुदेशनां योग सेवा समिति के बच्चों ने योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में योग कला का शानदार प्रदर्शन किया। नागौर की नाजिया, जयपहाड़ी की अलका बोयल तथा चिड़ावा की भावना वर्मा एवं खुशी वर्मा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। राकेश कुमावत ने तेजाजी सॉन्ग पर सुंदर डांस किया। बच्चों की अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि रवि प्रकाश महरड़ा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष इन्द्र राज सिंह ने गाँधी जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के मूल्यों को समाज में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति सदस्य चांदकौर, पवन कुमार सैनी, राकेश कुमार मनीठिया, सतवीर बैरासर, संत कुमार बोयल, कैलाश नागवान, भगवती स्वामी, संजय सैन, रणवीर सिंह ठेकेदार, दरिया सिंह डीके, चन्द्रवीर बुडानिया, सुनील कठानिया, अनिल जांगिड़, संदीप शेखावत, विनोद सोनी, अशोक कुमावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, राय सिंह शेखावत, सतीश कुमार, सुनील मनीठिया, अशोक रांगेरा, राकेश गुरावड़िया, कपिल देव, रघुवीर जाखड़, सुनील गाँधी, किरण देवी, पूनम, पूजा, अंजू गाँधी, पिंकी नारनोलिया, बृजेश, भाविका गाँधी, इशांत, संजू मनीष बोयल, माहिर, हर्ष गाँधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों, अतिथियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। गाँधी जीवन दर्शन, प्रतिभा सम्मान, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के संगम के रूप में आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।