लखावत शहीदों को दी श्रद्धांजलि व पैनोरमा का किया निरीक्षण

लखावत शहीदों को दी श्रद्धांजलि व पैनोरमा का किया निरीक्षण

लखावत शहीदों को दी श्रद्धांजलि व पैनोरमा का किया निरीक्षण

पाली 03 अप्रेल। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शुक्रवार को मारवाड जंक्शन के आउवा में कामेश्वर महादेव मंदिर सत्याग्रह उद्यान में पहुचे।जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में वि. सं . 1643 के सत्याग्रह आंदोलन के शहीदों व 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें याद किया और श्रृद्वाजंलि दी और उनके बलिदान को याद किया 

उन्होंने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा ये त्याग तपस्या की धरती है हमे यहा से प्रेरणा लेनी चाहिये। कार्यक्रम पश्चात् मैला चौक स्थित पैनोरमा पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली और निरीक्षण किया साथ ही रखरखाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

’कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्नल दिलीप सिंह हरसोलाव, विधायक केसाराम चौधरी मा.ज. प्रधान मंगला राम न्याय विभाग के विभिन्न स्थानों के सुरेन्द्र सिंह सांदु रामदेव सिंह सादु राजेंद्र सिंह बारहठ डीवाईएसपी पाली ग्रामीण अमर सिंह रत्नू पूर्व सरपंच योगेश्वरी कंवर संत नारायण दास सहित चरण समाज के गणमान्य लोगों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।