रन फॉर स्वदेशी’ रैली का आयोजन*

रन फॉर स्वदेशी’ रैली का आयोजन*

*राष्ट्रीय युवा दिवस पर जोधपुर में होंगे प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘रन फॉर स्वदेशी’ रैली का आयोजन*

जोधपुर। स्वामी विवेकानन्द जी की 164वीं जयंती 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर जिले में विभिन्न प्रेरणादायी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। नए भारत का संकल्प – स्वदेशी एवं स्वावलम्बन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में भाषण चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के साथ-साथ प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द के जीवन परिचय उनके विचारों स्वदेशी मूल्यों, राष्ट्रीय गौरव शिक्षाओं तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ओम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इसी क्रम में ‘रन फॉर स्वदेशी’ गतिविधि के अंतर्गत सोमवार को प्रातः 10.00 बजे सर्किट हाउस जोधपुर से भाटी चौराहा तक रैली का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे।