स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर आयोजित सृजनोत्सव युवा सप्ताह सम्पन्न
स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर आयोजित सृजनोत्सव युवा सप्ताह सम्पन्न

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु। अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व पंथ महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर मनाएं जा रहे सप्ताह के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोजत नगर इकाई द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोजत में सृजनोत्सव युवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें नगराध्यक्ष नवल किशोर, नगरमंत्री हितेश राठौड़ के साथ अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
