सावधानः हादसों को न्योता दे रहे जर्जर बिजली के पोल
Caution,Dilapidated,electric,poles,are,inviting,accidents
सावधानः हादसों को न्योता दे रहे है जर्जर बिजली के पोल
दौसा। शहर के सिविल लाइन्स में स्थित बिजली का जर्जर पोल बड़े हादसों को न्योता दे रहे है। इस जर्जर पोल से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। क्योंकि यह पोल ऑन रोड़ पर स्थित है। पोल जर्जर हो चुका है। बता दे की यह रोड़ सिविल लाइन्स से हरिपुरा गांव की और जाता है। इस रोड़ से हरिपुरा गांव के लोग और सिविल लाइन्स में स्थित जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, मजिस्ट्रेट की गाड़ियां गुजरती है। यह जर्जर पोल पुलिस अधीक्षक के बंगले के पास स्थित है। इस पोल के अलावा इसी रोड पर थोड़ा आगे एक पोल ऑन रोड पर झुका हुआ है जो कभी भी किसी व्यक्ति या गाड़ी पर गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहां से गुजरने वाले लोगों में डर बना हुआ है। ऐसे मामलों पर उच्च स्तरीय अधिकारियों को संज्ञान में लेनी की ताकि समय रहते जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगा हादसो को रोका जा सकें। लेकिन यहां बिजली विभाग बदलाव करने में लापरवाही बरत रहा है। लोगों का कहना है कि जर्जर पोल लोगों के लिए खतरा बन गए है। यह आवश्यक है कि बिजली विभाग इन समस्याओं पर ध्यान दे और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करे ताकि लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।