अवैध बजरी से भरा ट्रक जब्त एक गिरफ्तार 

अवैध बजरी से भरा ट्रक जब्त एक गिरफ्तार 

अवैध बजरी से भरा ट्रक जब्त एक गिरफ्तार 

 रोहट /अवैध बजरी खनन परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर के साथ एक मुलजिम को पुलिस ने गिरफतार किया.

निरीक्षक पुलिस व थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट जिला पाली पदमपालसिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर अकुंश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गुप्त के तहत 19 अप्रैल को नेशनल हाईवे 62 तहसील कार्यालय रोहट के सामने नाकाबंदी के समय ट्रेलर नम्बर आरजे 23 जीई 6600 मय अवेध बजरी से भरा पाया गया जिसे सीज कर मुलजिम चालक सुभाषचन्द को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा हैं।

गश्त के दौरान कमलसिंह स.उ.नि. मय जाप्ता पुलिस थाना रोहट को जरिये मुखबिर के ईतला मिली कि जालोर रोड की तरफ से जोधपुर की ओर एक ट्रेलर अवैध बजरी से भर कर आ रहा है। जिस पर नाकाबन्दी कर सूचनानुसार अवैध बजरी भरकर जालोर रोड से जोधपुर की तरफ आ रहे ट्रेलर को रुकवाकर चैक करने पर ट्रेलर में अवैध बजरी भरी हुई पायी जाने पर ट्रेलर मय अवैध बजरी जब्त कर मुलजिम सुभाषचन्द पुत्र रणजीसिंह को गिरफतार कर प्रकरण धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट 303 (2) बीएनएस में दर्ज किया गया।पुलिस ने मुलजिम सुभाषचन्द पुत्र रणजीतसिंह रेबारी उम्र 21 साल निवासी रूल्याणी पीएस नेछवा जिला सीकर को गिरफ्तार किया हैं.