कैबिनेट मंत्री 22 और 23 अप्रैल को रहेंगे पाली जिले की यात्रा पर
’कैबिनेट मंत्री 22 और 23 अप्रैल को रहेंगे पाली जिले की यात्रा पर
पाली 21 अप्रेल। पशुपालन डेयरी गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 22 और 23 अप्रैल को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार 22 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे जहाँ वे स्थानीय कार्यक्रम मे भाग लेगें। तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे। 23 अप्रैल को सुमेरपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:15 बजे तखतगढ़ पहुचेंगे जहाँ वे सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के मुख्य आथित्य में 100 फीट ऊंचे तिरंगे झण्डे का उद्घाटन कार्यक्रम तथा नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एंव उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगें। वे सांय 5 बजे तखतगढ़ से प्रस्थान कर 05:15 बजे बांकली पहुचेंगे तथा बांकली नहर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे बांकली से प्रस्थान कर साँय 06:15 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे। तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे।
---------