कार से 49.05 किलोग्राम अवैध डोडापोस्त जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
कार से 49.05 किलोग्राम अवैध डोडापोस्त जब्त, तीन आरोपी गिरफतार
देसूरी / देसूरी थाना में कार से 49.05 किलोग्राम अवैध डोडापोस्त जब्त, तीन आरोपियों को गिरफतार किया गया हैँ. थानाधिकारी उरजाराम पुलिस थाना देसूरी ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस गश्त करते हुए सैली माता कॉलोनी चारभुजा रोड देसुरी में सामने से आ रही एक स्वीफ्ट गाडी नं आरजे 45 सीजेड 6716 के चालक ने पुलिस वाहन को देखकर गाडी साईड मे लेकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे रोका गया उसी समय खलाशी साईड का व्यक्ति उत्तर कर भागने लगा संदिग्ध होने से मोके पर कार की तलाशी लेने पर कार से करीब 49.05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मिला पुलिस ने आरोपी सुरेश उर्फ सुरिया पुत्र खानूराम उम्र 26 वर्ष निवासी रोहिचा कला पी.स लूणी पूनमचन्द पुत्र भैरूलाल उम्र 25 साल निवासी अचलपुरा पुलिस थाना छोटी सादडी प्रतापगढ व विपूल पुत्र पृथ्वीराज उम्र 26 साल निवासी अचलपुरा पुलिस थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ राज. को गिरफ्तार किया गया प्रकरण दर्ज कर जाँच जारी है।