योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया’

योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया’

सीईओ चौधरी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया’

पाली 27 मार्च। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं में प्रगतिरत कार्यों के निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर दल गठित कर निरीक्षण के निर्देश दिए।

 मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह मेहता अधिशासी अभियंता सी.पी. वर्मा हरिसिंह राजपुरोहित हरिश चौहान सहित समस्त विकास अधिकारियों एवं क्लस्टर प्रभारियों को पाली जिले की पंचायत समितियों में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण दल द्वारा नेतरा ढोला साण्डेराव भैसाणा रेन्दडी सवराड माण्डा सिरियारी खारड़ा सिणगारी बिठू गढ़वाड़ा लाम्बिया वडेरावास भीमालिया खौड़ जवाली कोटड़ी ढालोप नाडोल तथा नारलाई सहित कुल 21 ग्राम पंचायतों का जिला स्तरीय दल द्वारा निरीक्षण किया ।

इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रथम चरण में 30 मार्च तथा 1 अप्रैल 2026 को तथा द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिले की सभी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

इस क्रम में पूर्व में भी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दलों का गठन कर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना विधायक एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष तथा वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

--------------------------