बी एल ओ ने बांटे घर घर परिगणना पत्र प्रक्रिया की दी जानकारी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026
बी एल ओ ने बांटे घर घर परिगणना पत्र प्रक्रिया की दी जानकारी
पाली 4 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग व निर्वाचन विभाग जयपुर व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर एलएन मंत्री के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित कर आज मंगलवार से बीएलओ ने जिले की सभी विधानसभाओं में घर घर जाकर परिगणना पत्र का वितरण किया और इसे भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि आज जिले भर की विधानसभाओं मे बीएलओ द्वारा ये कार्य किया गया। यह प्रक्रिया आज से 4 दिसम्बर तक चलेगी जिसमे बीएलओं मतदाताओ से ईएफ फार्म वितरण कर व भरवा कर उनका संग्रहण भी करेगा।
उन्होंने बताय कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र काफी आसान बना दिया है। अब यह एक ही पृष्ठ का है और उसमें भी मतदाता से संबंधित सूचनाएं जैसे दृ नाम, ईपिक नंबर पता एवम वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार भाग एवम क्रमांक संख्या पहले से ही भरी हुई आ रही हैं। साथ ही मतदाता की फोटो भी गणना प्रपत्र पर छपी हुयी है। बीएलओ घर-घर प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे है और उसे भरने में सहायता भी कर रहे है। प्रपत्र में मतदाता को जन्म तिथि, आधार संख्या (वैकल्पिक)पिता या अभिभावक का नाम व ईपिक नंबर (वैकल्पिक) माता का नाम व ईपिक नंबर (वैकल्पिक) मोबाइल नंबर जैसी मूल जानकारियां भरनी होंगी। इसके साथ ही एक नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी।
गणना प्रपत्र में ही विगत एसआईआर की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की सूचनाएं लेकर भरी जानी है जिन मतदाताओं का स्वयं का नाम विगत एसआईआर में शामिल नहीं है किंतु उनके रिश्तेदार जैसे माता-पिता/ दादा-दादी / नाना-नानी आदि का नाम शामिल है तो गणना प्रपत्र में उक्त रिश्तेदार का विवरण भरा जाकर मैपिंग की जाएगी।