जिला परिषद वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी मनीषा मेघवाल का जनसंपर्क अभियान तेज
जिला परिषद वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी मनीषा मेघवाल का जनसंपर्क अभियान तेज
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत (अब्दुल समद राही)। जिला परिषद चुनाव-2026 के तहत वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी मनीषा मेघवाल ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में सघन जनसंपर्क किया।
मनीषा मेघवाल ने आज थरासनी, मेव, रेपरावास, रामासनी, संदवाण, देव नगर, बिलावास, गागुड़ा सहित 5 से अधिक गांवों का दौरा कर बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से हाथ जोड़कर कमल के फूल वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का उत्साह के साथ स्वागत किया। मनीषा मेघवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और ईमानदार सेवा ही उनका लक्ष्य है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे।