लूणी थानाधिकारी लाइन हाजिर 5 थानाधिकारी निलंबित 

लूणी थानाधिकारी लाइन हाजिर 5 थानाधिकारी निलंबित 

लूणी थानाधिकारी लाइन हाजिर 5 थानाधिकारी निलंबित           जोधपुर /राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने बड़ा कदम उठाते हुए अवैध खनन और परिवहन को लेकर चलाए गए विशेष डिकॉय ऑपरेशन में लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की है।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा (विजिलेंस ब्रांच) ने 18 और 19 दिसंबर को प्रदेशभर में बजरी के अवैध खनन परिवहन और भंडारण के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ड्यूटी में गंभीर लापरवाही सामने आने पर 5 थानाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

निलंबित अधिकारियों में जयपुर दक्षिण के शिवदासपुरा टोंक के पीपलू और बरौनी अजमेर के पीसांगन और धौलपुर कोतवाली थाने के थानाधिकारी शामिल हैं।इसके अलावा जोधपुर पश्चिम के लूणी थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित समेत भीलवाड़ा कोटा शहर दौसा चित्तौड़गढ़ समेत कुल 6 थानों के अधिकारियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

डिकॉय ऑपरेशन में 11 थानों के 15 पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए हैं। इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बजरी के अवैध कारोबार में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई की मॉनिटरिंग सीधे डीजीपी स्तर पर की जा रही है।