श्री क्षत्रिय घाँची समाज सरकारी कर्मचारी संघ के द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री क्षत्रिय घाँची समाज सरकारी कर्मचारी संघ के द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। श्री पूरणेश्वर लाइब्रेरी, सोजत सिटी में श्री क्षत्रिय घाँची समाज सरकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतिभा का साफा बंधाकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्य आकर्षण समारोह के दौरान समाज के गौरव, हाल ही में नवचयनित उप अधीक्षक पुलिस जितेंद्र गहलोत का विशेष अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही सोजत नगर पालिका के घांची समाज से नवनिर्वाचित पार्षदों और पदाधिकारियों का भी सत्कार किया गया, जिनमें राकेश पंवार (उपचेयरमैन), जुगल किशोर निकुम (पार्षद), प्रकाश राठौड़ (पार्षद), अमराराम सोलंकी (पार्षद), श्रीमती रेखा राठौड़ (पार्षद), श्रीमती ललिता सोलंकी (पार्षद), राकेश पंवार (पार्षद), संजय पंवार (पार्षद), राहुल राठौड़ (पार्षद) आदि प्रमुख थे।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने डीवाईएसपी जितेंद्र गहलोत
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत, उप अधीक्षक पुलिस पद पर चयनित जितेंद्र गहलोत ने श्री पूरणेश्वर लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को कड़ा परिश्रम, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
समाज के गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री क्षत्रिय घाँची समाज सरकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संघ के रामकिशोर राठौड़, ओमप्रकाश बोराणा, सुरेश चन्द्र बोराणा, दौलाराम भाटी, सज्जन बोराणा, सुरेश बोराणा, दिनेश पंवार, रामनारायण सोलंकी, अशोक सोलंकी, मनीष बोराणा, और पिंकी पंवार सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।