शनि मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

शनि मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

शनि मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शहर के प्राचीन शनि मंदिर पर हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
पुजारी मुरलीधर जोशी ने विधि-विधान के साथ शनि महाराज की पूजा-अर्चना करवाई। श्रद्धालुओं ने शनि देव से अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 13 की पार्षद रेखा देवी की ओर से भक्तों के लिए लापसी के प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक संघ पाली के जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी, जोशी समाज के पूर्व अध्यक्ष दिलीप जोशी, गणपत लाल जोशी, मदनलाल राठौर, सत्यनारायण जोशी, विक्की जोशी, पवन जोशी, वीरेंद्र जोशी, थानाराम पवार, नारायण लाल किरणे वाला, जुगराज बोराणा, अविनाश, रेखा कम्प्यूटर के व्यवस्थापक राजेश बोराणा, सहायक अभियंता अमित चौधरी, महेंद्र मेहता, मांगीलाल सोलंकी, व्याख्याता ताराचंद, इंदिरा देवी, कैलाश पवार हलवाई सहित बड़ी संख्या में शनि भक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।