राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची हेलिकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची हेलिकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची हेलिकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना  

दौसा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को वायु सेना के तीन हेलिकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंची। वहीं एक हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी साथ पहुंचे। हेलीपैड पर एक साथ चार हेलिकॉप्टर नीचे उतरे इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने हेलीपैड पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात हेलीपैड से रवाना होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेहंदीपुर बालाजी पहुंची वहां बालाजी मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बालाजी मंदिर में करीब सवा घंटे तक मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में रूकी। इस दौरान देश में खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू पहली  राष्ट्रपति है जो बालाजी के दर्शन करने वहां पहुंचकर पूजा अर्चना की है। हेलीपैड से लेकर बालाजी तक चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी मौजूद तैनात नजर आए । वही आगरा हाईवे पर दौसा बॉर्डर से लेकर मेहंदीपुर बालाजी तक चप्पे चप्पे पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। बालाजी मंदिर के महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने राष्ट्रपति की अगवानी कर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की। इस दौरान दौसा-गंगापुर सिटी जिला-प्रशासन भी मौजूद रहा।