नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर और उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने किए शनि महाराज के दर्शन
नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर और उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने किए शनि महाराज के दर्शन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। नगरपालिका सोजत के नव नियुक्त अध्यक्ष कीर्ति तंवर और उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने शहर के प्रसिद्ध शनि महाराज मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। समाजसेविका रेखा देवी ने अध्यक्ष कीर्ति तंवर का शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर बहुमान किया, वहीं मंदिर के पुजारी मुरलीधर जोशी ने उपाध्यक्ष राकेश पंवार व समाजसेवी राजेश तंवर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।
पुजारी मुरलीधर जोशी ने विधि-विधान के साथ दोनों जनप्रतिनिधियों को शनि महाराज के दर्शन करवाए और नगर के सुख-समृद्धि व विकास के लिए पूजा अर्चना करवाई।

इस अवसर पर पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी, आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के एमडी दिनेश सोलंकी, विक्की जोशी, मुस्कान गहलोत, पदम टांक, सत्यप्रकाश जोशी, दिलीप राज जोशी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दर्शन के पश्चात अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने कहा कि नगर के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ उन्होंने शनि महाराज का आशीर्वाद लिया है।