राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह हर्षोउल्लास से मनाया 

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह हर्षोउल्लास से मनाया 

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह हर्षोउल्लास से मनाया 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

डेह। कस्बे के सेठ श्री भंवरलाल बेताला राजकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह हर्षोउल्लास से मनाया गया।

औषधालय में प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश फुलवारिया ने बताया की ग्रामीणों को आयुर्वेद की महत्ता बताते हुए इस वर्ष की थीम *स्वस्थ भविष्य के लिये आयुर्वेद* के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेद को आम जीवन में अपनाने पर जोर दिया उन्होंने बताया कि 2016 में 23 सितम्बर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस घोषित किया गया था हर साल इस दिन को आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है इसी के तहत आज भगवान धन्वन्तरि की तस्वीर पर माल्यार्पण करके पूजन किया।आज विशेष रूप से वृद्धजनो के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन करके उनका रक्तचाप,रक्त शर्करा आदि जांचा गया और चिकित्सा परामर्श दिया गया।

समारोह में औषधालय का जीर्णोद्धार करवाने वाले चैन्नई प्रवासी भामाशाह महेंद्र बेताला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे।इस दौरान योग प्रशिक्षक पवन कुमार एवं ममता सहित सेवानिवृत आईआरए हनुमानराम टोगसिया,विजेन्द्रसिंह उदावत,महावीरप्रसाद पांड्या, गोपालचंद तंवर,पुसाराम टोगसिया,नैनाराम छाबा,मनीष जलवानिया,घेवरराम प्रजापत,धनराज भण्डारी,मूलचंद ओझा ,विजयराज सुराणा आदि उपस्तिथ थे