स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अभियान के अंतर्गत अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा के निर्देशन में नगर पालिका सोजत द्वारा सोजत कान्वेंट विद्यालय में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित बिन में अलग-अलग डालने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पालिका के द्वारा विद्यार्थियों को अपने घर एवं विद्यालय में कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छ्ता शपथ दिलाकर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का संदेश आमजन तक पहुंचाना रहा , नगरपालिका द्वारा अभियान का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा।