हज़रत मुहम्मद सल्ला. की शिक्षाएं - सम्पूर्ण मानव जाति के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित
हज़रत मुहम्मद सल्ला. की शिक्षाएं - सम्पूर्ण मानव जाति के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

ब्यावर। जमाअते इस्लामी हिन्द की जानिब से निबन्ध प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया" जिसमें हज़रत मुहम्मद सल्ला. की शिक्षाएं - सम्पूर्ण मानव जाति के लिए निबंध" प्रतियोगिता ग्राम - बाड़िया भाऊ ग्राम- पंचायत पाखरियावास में रखी जिसमें तकरीबन पांच बच्चों व बच्चियों ने हिस्सा लिया । हौसला अफजाई कार्यक्रम आयोजित करके प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे व बच्चियों और अन्य सात बच्चों की भी हौसला अफजाई की गई।


इस मौके पर मुमताज़ अली सहसचिव जमाअते इस्लामी हिन्द ज़िला - अजमेर, ब्यावर व राजसमंद ने कहा कि हज़रत मुहम्मद सल्ला ने जो हमें जीवन यापन करने बातें बताई हैं अगर उन पर चलेंगे तो हमारे जीवन में सुख शांति रहेगी और अगर हमने उनकी शिक्षाओं को छोड़ कर गलत रास्ता चुन लिया ।तो जिन्दगी में सुख शांति आ ही नहीं सकती। क्योंकि ईश्वर मार्ग के छोड़कर राक्षसों के मार्ग अपनाएंगे तो कष्ट ही कष्ट है। प्यारे बच्चों आप हम सब जानते हैं कि हज़रत मुहम्मद सल्ला कीशिक्षाओं से हमें मालूम होता है कि उन्होंने हमें सब कुछ बता दिया कि मां - बाप, पड़ोसियों, रिश्तेदारों, सफ़र के साथियों, दोस्तों ,बड़े -छोटों, गरीबों, यतीमों, विधवाओं, कमजोरों व बेसहाराओं और अन्य दूसरों के हुकूक कैसे अदा करना है।

इसके अलावा रहन -सहन, खान- पान, हलाल - हराम, शादी - ब्याह, कारोबार कुल मिलाकर हज़रत मुहम्मद सल्ला ने इंसानों की हर मैदानों में रहनुमाई की है। लेकिन इसका फायदा हम सब लोगों को जब ही मिल सकता है । जब हम सब अपनी- अपनी जिन्दगियों इनको लागू करें। मेहबूब खान डायरेक्टर इक़रा पब्लिक स्कूल ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि आज अगर पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो आगे चलकर इसका बड़ा फायदा होगा। क्योंकि मन चाह कोर्स कर सकते हैं और अपना मनपसंद जोब भी कर सकते हैं। लेकिन शर्त यही है कि अभी से बहुत लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। रमज़ान काठात ने भी इस मौके पर अपनी बातें रखीं।

अनवर काठात हैड मास्टर इक़रा पब्लिक स्कूल बाड़िया भाऊ ने बतौर शुक्रिया अपनी बातें रखीं। इस मौके पर रसूल काठात, सीमा काठात,नाज़िया बानो व अन्य लोग मौजूद थे। इनामात पाने वालों के नाम रिहाना बानो,अयान काठात,आदिल अहमद, आलिया मस्तान,नाज़िया बानो,नजमुस्सहर,हीना बानो, मुबारक काठात,ख़दीज़ा ताहिरा,ज़ैनब बानो इन सभी को बतौर हौसला अफजाई कापी,पेंन, पेंसिल, रबर,सोपनर, जोमक्टीरी बाक्स व पानी बोतल इत्यादि सामान बतौर गिफ्ट दिया गया। और अल्पाहार भी दिया गया। मौलाना अबुल कलाम की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
