मंत्री कुमावत ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
मंत्री कुमावत ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
पाली 17 अक्टूबर । जिले में शहरी सेवा शिविर-2025 जनसेवा का पर्याय बन रहे हैं। 17 सितम्बर से प्रारम्भ हुए इन शिविरों में अब तक हजारों की संख्या में आमजन के प्रकरणों का निस्तारण कर त्वरित राहत पहुंचाई गई है साथ ही ग्रामीण सेवा शिविरों में भी आमजन के कई काम निपटाए जा रहे है।
प्रदेशभर में 17 सितम्बर से संचालित हुए ये शिविर जनता की उम्मीदों को हक़ीक़त में बदल रहे हैं। आमजन के लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करते हुए वन स्टॉप समाधान के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को अधिकृत सेवा और सुविधा के लिए इंतज़ार न करना पड़े, यह इन शिविरों के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसके तहत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पालड़ी जोड़ में आयोजित ग्राम सेवा शिविर का कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने निरीक्षण किया ।इस अवसर पर उन्होंने अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया । कुमावत ने 15 वे वित आयोग योजनान्तर्गत स्वीकृत 4.25 लाख रुपए की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में निर्मित सी सी ब्लॉक रोड, महानरेगा में स्वीकृत राशि से सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया ।
मंत्री कुमावत ने ग्राम पंचायत बामनेरा में आयोजित ग्राम सेवा शिविर का भी अवलोकन किया । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया । उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021-22 में नाबार्ड द्वारा संचालित योजना आरआईडीएफ के अंतर्गत 75 लाख रुपए की लागत से बनी 3 किलोमीटर लंबी मिसिंग लिंक सड़क का लोकार्पण भी किया । यह सड़क बमनेरा से पोयना तक बनाई गई है ।
मंत्री कुमावत ने बमनेरा में ही राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया । इस भवन के लिए राशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वीकृत हुई है ।
इस मौक़े परपूनम सिंह, हडमत सिंह, लाला राम देवासी, एसडीएम कालूराम कुम्हार, तहसीलदार दिनेश आचार्य, भरत सिंह राजपुरोहित पालड़ी जोड़, प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, बामनेरा रमणीक त्रिवेदी मौजूद रहें.