बस में लगी आग, 20 की मौत 16घायल
बस में लगी आग, 20 की मौत 16घायल जैसलमेर/ जोधपुर जा रही निजी ट्रेवल्स की बसमें शहर से 10 किलोमीटर दूर वार म्यूजियम के आगे अचानक आग लग जाने से जल कर स्वाहा हो गईं. बस सवार यात्रियों में अफरा तरफी मच गईं. यात्री घबरा गए, इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गईं तथा 16 लोग घायल हो गए. रोजाना की तरह बस जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई रास्ते में शार्ट सर्किट के कारण बस में आग लग गईं. स्थानीय लोग ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन पूरी बस में थोड़ी देर में आग फैल गईं और बस जल गईं. यात्रियों ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी हैँ. मुख्य्मंत्री भजनलाल ने इस घटना पर दुःख जताया हैँ. वे घटना स्थल पर पहुँचे, यात्रियों के परिजनो ने अपनों के बारे में जानकारी ली
हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा।
एसी बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। बचाव व राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। मुख्य्मंत्री बस हादसे के घटना स्थल पर पहुँचे, राहत कार्यों का जायजा लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए घटना में 19 लोगों की मृत्यु हो गईं एक घायल ने जोधपुर ले जाते व्यक्त रास्ते में दम तोड़ा. 16 घायल जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती किया जाकर उपचार जारी हैँ बस में कुल 57 यात्री सवार हुए थे.
हादसे के संबंध में हेल्प लाइन नंबर 9414801400 पर जानकारी ली जा सकती हैँ.