रोवर दीपक कुमार का भारतीय सेना में हुआ चयन,किया सम्मान

Rover,Deepak,Kumar,selected,Indian,Army,honored

रोवर दीपक कुमार का भारतीय सेना में हुआ चयन,किया सम्मान
दीपक कुमार का भारतीय सेना में सैन्य पुलिस कोर सीएमपी के पद पर होने पर सम्मानित करते

रोवर दीपक कुमार बैरवा का भारतीय सेना में हुआ चयन, किया सम्मान

द भास्वर टाईम्स::गोवर्धन लाल वर्मा 

बांदीकुई। डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑपन रोवर क्रू स्थानीय संघ बांदीकुई के रोवर स्काउट दीपक कुमार बैरवा पुत्र पहली राम बैरवा का अग्निवीर भर्ती अन्तर्गत भारतीय सेना में सैन्य पुलिस कोर (सीएमपी) के पद पर हुआ है।
हिमालय वुड बैज रोवर स्काउट लीडर राकेश कुमार मेहरा निहालपुरा ने बताया कि दीपक ने रोवरिंग में निपुण अवॉर्डी है। दीपक शुरू से ही अनुशासित रोवर के रूप में अपनी सेवाएँ सामुदायिक विकास कार्यों जैसे यातायात प्रबंधन, रक्तदान, खाटूश्यामजी, गणेश मेला, रामदेव मेला आदि त्योहारों में पुलिस प्रशासन के साथ अपनी सेवाएँ सक्रीय रूप से दी है। तीन वर्षों से इनके कठिन परिश्रम की बदौलत इस वर्ष की भर्ती दौड़ में उन्होंने एक्सीलेंस मारा और उनका चयन लिखित परीक्षा व मेडिकल परीक्षा पास के लिए हुआ जहाँ उन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया |
सचिव गोवर्धन लाल गुप्ता, ट्रेनिंग काउंसलर कन्हैया लाल रलावता, एएलटी कुलदीप शर्मा, राष्ट्रपति रोवर अवॉर्डी योगेश कुमार गोठवाल सहित स्थानीय संघ पदाधिकारियों  ने इस पर खुशी जताते हुए उन्हें बँधाई दी तथा क्रू के सहायक रोवर लीडर मोहसिन खांन के नेतृत्व में उनके निवास स्थान दिलावरपुरा जाकर उनकी इस सफलता पर उनका व उनके पिताश्री का स्काउटिंग की पहचान स्कार्फ, माला व साफा पहनाकर एंव मिठाई खिलाकर बँधाई  एंव शुभकामना दी।


इस अवसर पर राज्य पुरस्कार रोवर अवॉर्डी कुलदीप सिंह राजपूत,  संजय जाटव, निपुण अवॉर्डी यादवेन्द्र बंधु, मनमोहन बैरवा, भूपेन्द्र सिंह, दीपक बैरवा और अरूण बैरवा आदि सहित परिवारजन मौजूद रहे |