बदलते समय में जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना आवश्यक : दवे
बदलते समय में जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना आवश्यक : दवे
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है बदलते समय में जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना आवश्यक है। आधुनिक तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी को देखते हुए श्रीमाली ब्राह्मण समाज के युवाओं को भी अपडेट रहना होगा। वे अपने निवास स्थान पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल से श्रीमाली बाह्मण समाज के समक्ष चुनौतिया एवं उनके समाधान एवं आस्था स्थलों का संरक्षण विषय पर चर्चा कर रहे थे इस मौके अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने कहा कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज की समृद्ध विरासत सभी के लिए गौरव का विषय है । आस्था स्थलो के संरक्षण एवं संवर्धन से ही उन्हें स्थायित्व प्रदान होगा| उधमी अनिल ओझा ने कहा कि हमें अपने आस्था स्थलों को सहेज कर रखना होगा। प्रतिनिधि मण्डल का संयोजन कर रहे चेतन व्यास ने पूर्व मंत्री दवे को सोजत में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के विभिन्न आस्था स्थलों में चल रहे विकास कार्यों से अवगत करवाते हुए उनसे मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। पार्षद जोगेश जोशी ने त्रिवेणी संगम तीर्थ सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ, गुरु फूलनारायण आश्रम एवं बुढ़ायत माता मंदिर के भावी विकास की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। इस प्रतिनिधिमंडल में अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, पार्षद जोगेश लक्की जोशी,धीरेन्द्र व्यास,अनिल ओझा,विनोद श्रीमाली,पुजारी हरीश त्रिवेदी एवं गोपाल अवस्थी शामिल थे।