रेप के आरोपी को सुनाई 20साल की सजा
आरोपी को सुनाई 20साल की सजा पाली/पाली के पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन के जज निहालचंद ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है. पड़ोसी ने 17 साल की नाबालिग से 2 साल में कई बार रेप किया। इसे अरब देश घुमाने का झांसा देता और कभी बुर्का तो कभी ताबीज पहनने को देता था। शादी करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।
इस अत्याचार से परेशान होकर बच्ची ने रोते हुए मां को पूरी बता दी। इसके बाद कोर्ट में करीब 6 महीने केस चला और आरोपी को जज ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। मामला पाली के रानी थाना इलाके का है। 10 अक्टूबर को पाली के पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन के जज ने सजा सुनाई है। मामले को लेकर पाली जिले के एक थाने में 31 मार्च 2025 को 17 साल की नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले 23 के लड़के ने उनकी नाबालिग लड़की को शादी कर अरब देश घुमाने का झांसा देकर फंसाया। और मार्च 2023 से मार्च 2025 तक कई बार अकेली देखकर रेप किया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी को धर्म परिवर्तन करने के दबाव बनाता। कभी बुर्का पहनने को कहता तो कभी ताबीज पहनने को कहता। इसका जब उसकी बेटी विरोध जताती तो आरोपी उससे मारपीट करता। जिससे वह काफी परेशान रहने लगी। रिपोर्ट में बताया कि 13 मार्च 2025 को भी आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की थी।पूछा तो रोते हुए माँ को सारी सारी बात बताई.
अपने साथ हो रहे अत्याचार को लेकर नाबालिग बुझी-बुझी सी रहने लगी। 25 मार्च 2025 को उसकी मां ने प्यार से पूछा तो रोते हुए सारी कहानी बताई। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। अपने पति को उन्होंने सारी बात बताई। तब जाकर वे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।