भवानी सिंह बागावास बने विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के राजस्थान स्टेट मीडिया ऑफिसर

भवानी सिंह बागावास बने विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के राजस्थान स्टेट मीडिया ऑफिसर

भवानी सिंह बागावास बने विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के राजस्थान स्टेट मीडिया ऑफिसर

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद (WHRRC) ने बागावास निवासी भवानी सिंह बागावास को राजस्थान प्रदेश के स्टेट मीडिया ऑफिसर के दायित्व पर नियुक्त किया है। संगठन ने उनकी सामाजिक सक्रियता और जनहित के कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई भूमिका में भवानी सिंह प्रदेश में मानवाधिकार जागरूकता, सामाजिक न्याय और पीड़ितों को न्याय दिलाने से जुड़े अभियानों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर परिषद के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।