बांग्लादेश में हिंदू पर अत्याचार बंद हो वरना जवाब बजरंग देना जानता है - राष्ट्रीय संयोजक प्रजापत 

बांग्लादेश में हिंदू पर अत्याचार बंद हो वरना जवाब बजरंग देना जानता है - राष्ट्रीय संयोजक प्रजापत 

बांग्लादेश में हिंदू पर अत्याचार बंद हो वरना जवाब बजरंग देना जानता है - राष्ट्रीय संयोजक प्रजापत 

जोधपुर / विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत सोमवार सुबह जोधपुर प्रवास पर आए । भारत माता मंदिर विहिप कार्यालय में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज बढ़ते अत्याचार से को जल्द बंद करे अन्यथा जवाब बजरंग देना जानता है। इस देश में लाखों बांग्लादेशी रोजगार पर रहे हैं । लेकिन कोई हिंदू कभी उनको परेशान नहीं करता अब समय आ गया है उनको मार भगाने का काम भी युवा करने के लिए तैयार है । हिंदू युवा दीप चंद्रदास की मॉब लांचिंग कर बीच चौराहे पर लटका कर पीट पीट कर मार डाला और फिर जलाया गया। यह क्रूरता बता रहा है जेहादी मानसिकता हिंदू को किस प्रकार खत्म करने पर आमदा है । प्रजापत ने केंद्र सरकार से भी दखल देने की मांग करी और कहा कि देश में रह रहे रोहिंग्या को तुरंत प्रभाव से डिटेन कर खाली देश से निकाले। 

प्रजापत ने कहा कि इस जघन्य हत्या के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल देशभर में 60 हजार संयोजक के साथ 5 लाख कार्यकर्ता आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

प्रांत संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि इसी के तहत आज मंगलवार को दोपहर दो बजे शहर के जालोरी गेट चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

 राष्ट्रीय संयोजक प्रजापत का प्रथम बार आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर में साफा माला व भगवा दुप्पटा पहना स्वागत अभिनंदन किया । इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी मानाराम विश्नोई सह संयोजक खरताराम चौधरी तरुण सोतवाल रोहित चितारा दयाल प्रजापत कुसुम सैन प्रेक्षा रामावत सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।