नट बस्ती मसूरिया में 23 जुआरियों को किया गिरफ्तार
नट बस्ती मसूरिया में जुआघर का पर्दाफाश कर कुल 23 जुआरियों को किया गिरफ्तार
जोधपुर /पुलिस ने जुआँ खेलते 23आरोपियों के कब्जे से जुआ सट्टा आशियाय राशि 1 लाख इकसठ हजार आठ सौ अस्सी रूपये व जुआ सामग्री जब्त की हैँ.
पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश ने बताया कि थानाधिकारी सोमकरण नि.पु. पुलिस थाना देवनगर के नेतृत्व में दिनांक 09 जनवरी. 2026 को जिला विशेष टीम पश्चिम व पुलिस थाना देवनगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुरानी रेलवे पटरी के पास नट बस्ती मसूरिया में स्थित सिकन्दर पुत्र दिलावर के बन्द मकान में दबीश दी जाकर जुआ सट्टा आशियाय राशि एक लाख इकसठ हजार आठ सौ अस्सी रूपये व जुआ सामग्री जब्त कर कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में है पुलिस ने धारा 112 (2) भारतीय न्याय संहित 2023 व 3/4 आरपीजीओ में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।