विश्व हिन्दी रत्न सम्मान -2026" से भटनागर सम्मानित 

विश्व हिन्दी रत्न सम्मान -2026" से भटनागर सम्मानित 

विश्व हिन्दी रत्न सम्मान -2026" से भटनागर सम्मानित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर को साहित्यिक, शैक्षणिक,सामाजिक,सांस्कृतिक व सुदीर्घ हिंदी भाषा की सेवा को देखते हुए विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर " विश्व हिन्दी रत्न सम्मान -2026" से बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (न्यास) फतेहाबाद, आगरा द्वारा अलंकृत किया गया है।
     उल्लेखनीय हे कि भटनागर के साहित्यिक क्षेत्र में हिंदी एवं राजस्थानी भाषा में कविता संग्रह की पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी है तथा विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविता, कहानी, आलेख आदि का प्रकाशन होता रहा है। भटनागर को मिले इस सम्मान पर तथा आज ही उनका जन्म दिन होने पर शहर के सुप्रसिद्द भामाशाह अनोपसिंह लखावत,पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल ,भारत विकास परिषद सोजत के अध्यक्ष देवीलाल सांखला, अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास, मदन गहलोत निदेशक बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल, वीणा गुप्ता, पारसमल सिंगाड़िया, पत्रकार प्रकाश टेलर, ओमप्रकाश मोहिल, साहित्यकार डॉ.रशीद अहमद गोरी, वीरेंद्र लखावत, सत्यनारायण गोयल,हितेंद्र व्यास, कवि राजेंद व्यास, भामाशाह करणसिंह मोयल,अजय जोशी, पाली जिला शारिरिक शिक्षक संघ  संरक्षक सत्तुसिंह भाटी,फौजी अशोक सैन, लक्ष्मणराम पालड़िया, हरिकिशन चौहान, मोहन लाल चौधरी सहित कई प्रबुद्ध महानुभावों ने उन्हें  बधाई प्रेषित की।