मानवाधिकारों का महत्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन
मानवाधिकारों का महत्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन
पाली, 10 दिसम्बर। राजकीय बांगड पीजी महाविद्यालय, पाली में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकारों का महत्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मानवाधिकार क्लब प्रभारी डॉ. अनुपम चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ. कीर्तिपाल सिंह द्वारा मानवाधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानवाधिकार सरंक्षण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने अपने उद्वबोधन में बताया कि मानवाधिकार हर व्यक्ति को जन्मजात प्राप्त होने वाले वे मूलभूत अधिकार है जो सम्मानजनक जीवन जीने स्वत़त्रंता और समानता सुनिश्चित करते है इनका महत्व इसलिए अत्यधिक है क्योंकि ये भेदभाव उत्पीडन और अन्याय से रक्षा प्रदान करते है। कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्वबोधन में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने मानवाधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये अधिकार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शान्ति एवं गौरव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। संयुक्त राष्ट्रीय की 1948 की सार्वभौमिक घोषणा ने इन्हे सभी मनुष्यो के समान घोषित किया जो सरकारों को जवाबदेह बनाती है। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. अनिल सिसोदिया ने अतिथियों को आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरीश मल्ल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि त्रिवेदी डॉ. रमेश चांवला तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।