थाईलैंड की राजकुमारी के स्वागत की चकाचौंध में आमजन परेशान

थाईलैंड की राजकुमारी के स्वागत की चकाचौंध में आमजन परेशान

*थाईलैंड की राजकुमारी के स्वागत की चकाचौंध में आमजन परेशान, अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल*

जोधपुर।थाईलैंड की राजकुमारी के प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम को लेकर सोजती गेट से घंटाघर तक दिनभर चकाचौंध और भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। उच्च अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आई। सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट के नाम पर आम राहगीरों, पर्यटकों और4 व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आज़ाद देश में भी जिस तरह आम नागरिकों को धमकाया गया और अनावश्यक रूप से रोका गया, वह कतई उचित नहीं कहा जा सकता। हालात तब और गंभीर हो गए जब बात नहीं बनने पर कथित तौर पर वाहन को नुकसान पहुँचाया गया। बताया गया कि ट्रैफिक पर तैनात कांस्टेबल श्रीराम और श्रवण तथा सरपुरा थाने में तैनात सिपाही मदनलाल की मौजूदगी में एक वाहन का शीशा तोड़ दिया गया जिससे वाहन स्वामी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

इसके साथ ही सोजती गेट से घंटाघर तक कहीं भी वैकल्पिक पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार क्षेत्र में कारोबार प्रभावित हुआ और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान आमजन के अधिकारों का सम्मान किया जाए और भविष्य में ऐसी अव्यवस्थाओं की पुनरावृत्ति न हो।