एसपी को ज्ञापन सौप आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
एसपी को ज्ञापन सौप आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
पाली शहर में पूर्व पार्षद दिलीप ओड पर हुए हमले के मामले में आज बीजेपी कांग्रेस एक जुट दिखी. प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस हमले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि अभी तक सभी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं जिससे आमजन में रोष और भय का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ पूर्व उप सभापति ललित प्रितमानी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी पूर्व उप सभापति मूलसिंह भाटी किशोर सोमनानी तालिब अली चुड़िगर विनोद मोदी सुरेश चौधरी बलवंत पटेल निर्मल तेजी फकीर मोहम्मद अभिषेक नीलेश हिंगड़ राधेश्याम चौहान संतोषसिंह बाजवा मेघवाल जसहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।*