विद्यार्थी वर्ग निरंतर मेहनत और लगन से बढे आगे - राणावत

विद्यार्थी वर्ग निरंतर मेहनत और लगन से बढे आगे - राणावत

विद्यार्थी वर्ग निरंतर मेहनत और लगन से बढे आगे - राणावत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली का वार्षिक खेलकूद समारोह 2025 का हुआ सफल आयोजन

पाली 19 दिसम्बर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद समारोह 2025 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लासnअनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। जिसमे विद्यालय परिसर विद्यार्थियों अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति से जीवंत नजर आया।

      विद्यालय के प्राचार्य एच. एल. मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विमलेन्द्र सिंह राणावत उपखंड अधिकारी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर उनका पारम्परिक राजस्थानी अंदाज में साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय ध्वज फहराने एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। प्राचार्य ने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। खेल शिक्षक लेराराम द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन में वर्षभर आयोजित खेल गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्रीमती यास्मीन शाह के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकनृत्य एवं चीयर डांस ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात खेल भावना को सुदृढ़ करने हेतु सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की गई जिसके बाद प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।समारोह का प्रमुख आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जिसमें एसजीएफआई स्तर पर चयनित तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना भी विकसित करते हैं।

    अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विमलेन्द्र सिंह राणावत ने नवनिर्मित विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु अधिक संसाधन एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश मेघवाल एवं राहुल कुमार द्वारा किया गया। अंत में पृथ्वीराज चौहान ने अतिथियों के आगमन पर उनका आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ वार्षिक खेलकूद समारोह 2025 का विधिवत समापन हुआ।