मूक बधिर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू   

मूक बधिर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू   

मूक बधिर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू                               जोधपुर/शहर में बधिर सोसाइटी की ओर से मूक बधिर क्रिकेट लीग सीजन 10 प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने किया। विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी महानगर मंत्री राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) रहे अध्यक्षता पंकज टाक ने की।

विश्नोई ने कहा कि खेलते रहने से ही हमेशा बचपन जिंदा रहता है। हमें जिंदगी भर खेल से जुड़ा रहना चाहिए, जिससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ी कभी डिप्रेशन का शिकार नहीं होता है।प्रतियोगिता में संपूर्ण राजस्थान से 12 टीम भाग ले रही है। बिश्नोई ने बॉलिंग, बैटिंग की और मैच का टॉस कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक ऋषभ जैन, नीरज टाक, बाबूलाल जाट, हेमंत राठौड़, मूल सिंह खीची ने प्रतियोगिता के लिए सहयोग दिया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ में क्रिकेट कोच गोविंद नागोरा, धीरज जैन, राधेश्याम सांखला, सोहन सिंह गोदारा, सुनील बिश्नोई, एवं कैलाश बिश्नोई उपस्थित रहे। खिलाड़ियों में रवि बिश्नोई के साथ फोटो खींचवाने उत्सुकता नजर आई। बिश्नोई ने भी सभी के साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिए ।