व्याख्याता अवधेश लखावत और हेमंत कुमार का लखनऊ राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी में हुआ चयन

व्याख्याता अवधेश लखावत और हेमंत कुमार का लखनऊ राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी में हुआ चयन

व्याख्याता अवधेश लखावत और हेमंत कुमार का लखनऊ राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी में हुआ चयन

 रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित 19 वी राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहा है। सीओ स्काउट गोविन्द प्रसाद मीणा ने बताया कि ये जम्बूरी 23 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक लखनऊ ने आयोजित होगी। देश के कई राज्यों के स्काउट्स और गाइड्स तथा स्टाफ इसमें सहभागिता करेंगे। इसी के अंतर्गत पाली जिले से स्काउटर और स्थानीय संघ सोजत सिटी के सचिव अवधेश लखावत व्याख्याता राउमावि खारिया सोढा और हेमंत कुमार राउमावि बासना का भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जंबूरी के लिए पाली जिले से चयन किया गया है। अवधेश लखावत छात्र जीवन से ही स्काउटिंग से जुड़े हुए है तथा स्काउटिंग में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुके है और स्काउटिंग की सर्वोच्च योग्यता हिमालय वुड बैज प्राप्त कर चुके है।इसी प्रकार हेमंत कुमार ने भी हिमालय वुड बैज की योग्यता प्राप्त की है। स्काउटर लखावत का लगातार तीसरी राष्ट्रीय जंबूरी में राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा चयन हुआ है।दोनों स्काउटर के चयन होने पर सीओ स्काउट गोविंद प्रसाद मीणा,सीओ गाइड डिंपल दवे, स्थानीय संघ सोजत सिटी से हनुवंत सिंह बारहठ, शंकर लाल, मंगला राम,चुन्नी लाल सीरवी,मनोहर पालड़िया और समस्त स्काउट परिवार सोजत सिटी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।