अदबी उड़ान का 10 वां भव्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह संपन्न 

अदबी उड़ान का 10 वां भव्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह संपन्न 

अदबी उड़ान का 10 वां भव्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह संपन्न 

कहानी के लिए डॉ. रशीद गौरी व राजस्थानी भाषा के लिए रामस्वरूप भटनागर पुरस्कृत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। साहित्यिक संस्था अदबी उड़ान का 10 वां भव्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित राजस्थान हिंदी साहित्य अकादमी सभागार में संपन्न हुआ। राजस्थान साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में देश के कई चयनित कवियों एवं साहित्यकारों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। जिसमें मेहंदी नगरी सोजत के डॉ. रशीद गौरी कहानी के लिए व राजस्थानी भाषा के लिए रामस्वरूप भटनागर को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया रहे।

अदबी उड़ान संस्था के अध्यक्ष ख़ुर्शीद शेख़ ‘खुर्शीद’ के साथ-साथ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उदयपुर की संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी व मुकेश माधवानी मौजूद रहे।

समारोह में उदयपुर की डा. मधु अग्रवाल व जोधपुर के महेश कुमार पंवार को अदबी उड़ान बहु आयामी साहित्यकार सम्मान से नवाजा गया एवं बिठौड़ा पाली के पन्ना लाल कटारिया को अदबी उड़ान वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान, हैदराबाद (तेलंगाना) के गोविन्द अक्षय को साहित्यिक पत्रिका संपादक सम्मान दिया गया। नैनीताल उत्तराखंड की श्रीमती आशा शैली और समोहा (मध्यप्रदेश) के सुभाष पाठक जिया को ग़ज़ल सम्मान प्रदान किया गया। काव्य हेतु हिसार (हरियाणा) की राजबाला राज, गीत के लिए सुमेरपुर (राजस्थान) की श्रीमती पवन सोलंकी प्रज्ञा, कहानी के लिए सोजत सिटी (राजस्थान) के डॉ. रशीद गौरी और राजस्थानी भाषा साहित्य के लिए सोजत सिटी के रामस्वरूप भटनागर (समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रांतीय अध्यक्ष) और डा. कालू खां देशवाली, मेड़ता सिटी को पुरस्कृत किया गया। नवोदित (महिला) के लिए टोंक राजस्थान की श्रीमती रेखा जैन प्रकाश और जयपुर की डा. कंचना सक्सेना को सम्मानित किया गया। अदबी उड़ान माड गायक सम्मान हिदायत खान चूई बड़ी खाटू व डॉक्टर उस्मान खान पठान उदयपुर डॉ मनोज पाटीदार को अदबी उड़ान जीवन रक्षक सम्मान प्रदान किया गया। अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान डॉ अनीता मेहता पुणे, महाराष्ट्र मनोहर सिंह चौहान मधुकर जावरा, मध्य प्रदेश डॉक्टर शाहिद इकबाल शेख उदयपुर, मोहनलाल सोनल मनहंस रानी पाली, श्रीमती मंजू किशोर रश्मि कोटा, श्रीमती वीणा मावर वर्तिका किशनगढ़ राजस्थान को दिया गया। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रगान से हुआ। वहीं हिंदी भाषा की विकास यात्रा पर पत्र वाचन किया गया। सम्मानित साहित्यकारों को मेवाड़ी फाग शाल ऊपरना, सम्मान पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का 82 वां जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया वहीं दर्जन भर सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्थाओं द्वारा उनका बहुमान किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी केअध्यक्ष गोविंद अक्षय हैदराबाद, वरिष्ठ अतिथि मधु अग्रवाल उदयपुर के साथ अदबी उड़ान के अध्यक्ष संस्थापक खुर्शीद शेख खुर्शीद ने मंच सुशोभित किया। जिसमें देश भर से आए कलमकारों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर कार्यक्रम को ऊंचाईयां प्रदान की। काव्य गोष्ठी का सरस संचालन मेहंदी नगरी सोजत के वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही ने किया।