सवराड में आंगनवाड़ी केन्द्र पर मनाया सुपोषण दिवस

सवराड में आंगनवाड़ी केन्द्र पर मनाया सुपोषण दिवस

सवराड में आंगनवाड़ी केन्द्र पर मनाया सुपोषण दिवस

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत के पास सवराड गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र पर आज सुपोषण दिवस के अवसर पर सभी आंगनवाड़ी केन्द्र की महिलाएं द्वारा गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और बच्चों को पौष्टिक आहार स्वच्छता टीकाकरण और आयरन व कैल्सियम की गोलियां के महत्व के बारे में जागरूक किया गया इस दिवस पर पौष्टिक आहार भोजन की रंगोली बनाई गई। जिससे संदेश दिया गया पौष्टिक आहार के विभिन्न लाभ है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला राठौड़, ममता, चम्पा, सीता देवी आदि ने गर्भवती महिलाओ तथा धात्री महिलाओ ओर बच्चों के परिवार को संतुलन आहार स्तनपान की सही जानकारी देकर जागरूक किया गया। बच्चों को स्तनपान करने के लिए प्रेरित किया गया खास कर जन्म के समय। कुपोषण, एनीमिया और स्वच्छता के प्रती जागरूक फैलाना आदि प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें पटवारी सत्य श्री मीणा, सरपंच प्रतिनिधी महेंद्र कुमार प्रजापत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीतादेवी, ममता देवी, लीला राठौड़, चम्पा, सहायिका शोभा देवी, बबीता देवी, व ग्रामीण महिला निशा गोस्वामी, सरोज, कुसुम, काली देवी आदि महिलाएं मोजूद थी।