तीन दिवसीय हास्य नाटक आज से शुरू 24मई तक चलेगा
तीन दिवसीय हास्य नाटक आज से शुरू 24मई तक चलेगा
जोधपुर /कारवां थिएटर चंडीगढ़ के सहयोग सेहास्य रंग का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 22 से 24 मई तक आयोजित हो रहा हैं। करण गुलजार द्वारा निर्देशित नरेंद्र सिंह द्वारा परिकल्पत नाटक रॉंग नम्बर आज शुक्रवार को होगा। इसी प्रकार 23 को नरेंद्र सिंह द्वारा परिकल्पित नाटक कमबख्त इस साथे का क्या करें,प्रस्तुत होगा। हितेंद्र गोयल द्वारा परिकल्पित और निर्देशित नाटक 24 मई को अंडर सेकेट्री मंच पर पेश किया जाएगा। तीन दिवसीय हास्य नाटक शाम 6:30 बजे से थिएटर सेल स्टूडियो जेएनवीयू जोधपुर का पुराना परिसर में आयोजित होगा।अनुराधा आर्ट्स और जोधपुर ग्रीन्स द्वारा प्रायोजित होगा। हंसी, जीवन और सार्थक रंगमंच के इस उत्सव में शामिल होने के लिए पचास रुपए शुल्क निर्धारित किया गया हैं।