रेल मंत्री वैष्णव ने भुज दिल्ली एक्सप्रेस रेल को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
रेल मंत्री वैष्णव ने भुज दिल्ली एक्सप्रेस रेल को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना पाली/ रेल मंत्री अश्वनी कुमार वैष्णव ने शुक्रवार को भुज दिल्ली एक्सप्रेस रेल को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने पाली रेलवे स्टेशन के नए डिजाइन की तस्वीर दिखाते हुए लोगों से पूछा- कैसा लगा पाली का नया रेलवे स्टेशन। उन्होंने जोधपुर रेलवे स्टेशन भवन के बारे में भी जानकारी दी। करतल ध्वनि व नारों के बीच उन्होंने गुलाब हलवा खिलाने की बात कहीं जवाब में लोगों ने कहा- जरूर खिलाएंगे।
उन्होंने बताया -मोदी ने 10 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया है।आने वाले समय में 200 नई रेल चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पाली अंडर पास पुलिया का काम चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।उन्होने रेलवे के में हुए कार्यों की जानकारी दी। सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि वैष्णव ने पाली की जनता की तकलीफ जानी और आज दिल्ली के लिए ट्रेन दी। डेडिकेटेट फ्रेट कारिडोर दिया। साथ ही संसदीय क्षेत्र में विकास के कई काम किए। राज्य सांसद व भाजपा प्रदेशध्य्क्ष मदन राठौड़ ने कहा- भाजपा सरकार ने डीजल के बाद इलेक्ट्रिकल इंजन, प्लेटफार्म पर सफाई, डिब्बो में सफाई, शिकायत पर तुरंत अमल, एलीवेटर, ओवर व अंडर पास जैसी कई सुविधाए दी हैं ज़ो पिछली सरकारे नहीं दें पाई । पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा -इस सरकार ने पिछले सालो में कई विकास कार्य करवाए रेल मंत्री वैष्णव ने वन्दे भारत जैसी ट्रैन दी। अब इस नई ट्रैन से दिल्ली भुज के लिए सीधी रेल सेवा मिली। । पाली का प्लेटफार्म भी हाई क्लास हुआ । विधायक पुष्पेंद्र राणावत, केसा राम चौधरी श्रीमती शोभा चौहान ने भी सम्बोधित किया। पाली विधायक भीमराज भाटी ने भुज दिल्ली ट्रैन शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया और पाली जोधपुर पाली अप डाउन करने वालों के लिए डेमो की सौगात देने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी,महेंद्र बोहरा, मुलसिंहभाटी श्रीमती रश्मि सिंह, शिवजी प्रजापत आदि कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहें।उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ और जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी सहित रेलवे के कई अधिकारी व जीआरपी तैनात रही। पाली से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो हो जाने से शहरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार पूरा हुआ है। भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस आज शुक्रवार 22 मई से शुरू होने हो गईं है। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर पाली रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ीसंख्या में लोग एकत्रित हुए। भुज से चलकर दिल्ली जाने वाली नई ट्रेन 19403 रात 22.48 पाली मारवाड़ स्टेशन पहुंचेगी एवं 22.53 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी वापसी में दिल्ली भुज रेल सांय 5.45 बजे पाली आएगी एवं सांय 5.50 बजे भुज के लिए प्रस्थान करेगी। पाली से दिल्ली एवं भुज सीधी रेल सेवा मिलने से व्यापारियों व यात्रियों में हर्ष व्याप्त हुआ हैं।रेल मंत्री वैष्णव ने भुज दिल्ली एक्सप्रेस रेल को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना पाली/ रेल मंत्री अश्वनी कुमार वैष्णव ने शुक्रवार को भुज दिल्ली एक्सप्रेस रेल को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने पाली रेलवे स्टेशन के नए डिजाइन की तस्वीर दिखाते हुए लोगों से पूछा- कैसा लगा पाली का नया रेलवे स्टेशन। उन्होंने जोधपुर रेलवे स्टेशन भवन के बारे में भी जानकारी दी। करतल ध्वनि व नारों के बीच उन्होंने गुलाब हलवा खिलाने की बात कहीं जवाब में लोगों ने कहा- जरूर खिलाएंगे।
उन्होंने बताया -मोदी ने 10 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया है।आने वाले समय में 200 नई रेल चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पाली अंडर पास पुलिया का काम चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि वैष्णव ने पाली की जनता की तकलीफ जानी और आज दिल्ली के लिए ट्रेन दी। डेडिकेटेट फ्रेट कारिडोर दिया। साथ ही संसदीय क्षेत्र में विकास के कई काम किए। राज्य सांसद व भाजपा प्रदेशध्य्क्ष मदन राठौड़ ने कहा- भाजपा सरकार ने डीजल के बाद इलेक्ट्रिकल इंजन, प्लेटफार्म पर सफाई, डिब्बो में सफाई, शिकायत पर तुरंत अमल, एलीवेटर, ओवर व अंडर पास जैसी कई सुविधाए दी हैं ज़ो पिछली सरकारे नहीं दें पाई । पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा -इस सरकार ने पिछले सालो में कई विकास कार्य करवाए रेल मंत्री वैष्णव ने वन्दे भारत जैसी ट्रैन दी। अब इस नई ट्रैन से दिल्ली भुज के लिए सीधी रेल सेवा मिली। । पाली का प्लेटफार्म भी हाई क्लास हुआ । विधायक पुष्पेंद्र राणावत, केसा राम चौधरी श्रीमती शोभा चौहान ने भी सम्बोधित किया। पाली विधायक भीमराज भाटी ने भुज दिल्ली ट्रैन शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया और पाली जोधपुर पाली अप डाउन करने वालों के लिए डेमो की सौगात देने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी,महेंद्र बोहरा, मुलसिंहभाटी श्रीमती रश्मि सिंह, शिवजी प्रजापत आदि कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहें।उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ और जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी सहित रेलवे के कई अधिकारी व जीआरपी तैनात रही। पाली से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो हो जाने से शहरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार पूरा हुआ है। भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस आज शुक्रवार 22 मई से शुरू होने हो गईं है। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर पाली रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ीसंख्या में लोग एकत्रित हुए। भुज से चलकर दिल्ली जाने वाली नई ट्रेन 19403 रात 22.48 पाली मारवाड़ स्टेशन पहुंचेगी एवं 22.53 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी वापसी में दिल्ली भुज रेल सांय 5.45 बजे पाली आएगी एवं सांय 5.50 बजे भुज के लिए प्रस्थान करेगी। पाली से दिल्ली एवं भुज सीधी रेल सेवा मिलने से व्यापारियों व यात्रियों में हर्ष व्याप्त हुआ हैं।