किछौछा शरीफ में 640वें उर्स पर चादर पेश, देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ
किछौछा शरीफ में 640वें उर्स पर चादर पेश, देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही सोजत सिटी (पाली)
जोधपुर। मुस्लिम धर्मगुरु हज़रत सैय्यद मोईन अशरफ़ अल जिलानी, सदर दारूल उलूम फैय्याजिया की सरपरस्ती में उत्तर प्रदेश स्थित किछौछा शरीफ में गोसुल आलम हज़रत मखदूम सुल्तान सैय्यद अशरफ़ जहाँगीर सिमनानी के 640वें उर्स मुबारक के अवसर पर 23 मोहर्रमुल हरम को अकीदत के साथ चादर पेश की गई।

इस मौके पर कुरआनखानी, फातिहाखानी तथा लंगर-ए-अशरफ़ पिया का आयोजन किया गया। लंगर में शामिल तमाम जायरीन को तबर्रुक वितरित किया गया। साथ ही देश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएँ की गईं।
कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में सुल्तान-उल-वक्त हज़रत सैय्यद हसीन अशरफ़ अशरफी उल जिलानी, सैय्यद शमशाद अशरफ़, सैय्यद अहमद अशरफ़, सैय्यद मुजाहिद अशरफ़ तथा सैय्यद जाहिद अशरफ़ सहित अनेक गणमान्य हस्तियाँ और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
उर्स के दौरान धार्मिक माहौल में इबादत, जिक्र व दुआओं का सिलसिला जारी रहा तथा सभी ने समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देने का संकल्प दोहराया।

--