महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है- मोनिका सैन
महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है- मोनिका सैन महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान पाली /महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे "ऑपरेशन जागृति" एवं "महिला सुरक्षा संकल्प" कार्यक्रम के तहत बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सियूचाव सुनील के पवार के सुपरविजन में संचालित किए जा रहे "ऑपरेशन जागृति" एवं "महिला सुरक्षा संकल्प" कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन पाली में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सियूचाव सुनील के. पवार, महिला अधिकारिता विभाग की प्रतिनिधि, विधिक सलाहकार, सुरक्षा सखियां, महिला सीएलजी सदस्य, थानाधिकारी कोतवाली रविन्द्र सिंह खिंची, थानाधिकारी टी.पी. नगर हनुवंत सिंह, थानाधिकारी महिला थाना अनीता रानी, थानाधिकारी औद्योगिक क्षेत्र निरमा विश्नोई, संचित निरीक्षक लता बेगड, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एंटी रोमियो स्क्वाड-1090 सहित जिला पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों एवं महिला पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सियूचाव सुनील के. पवार ने महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के प्रभावी उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता ही महिला अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सुरक्षा सखियों एवं महिला सीएलजी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं तक इन जानकारियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न वृत्तों से चयनित सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों, महिला अधिकारिता विभाग, विधिक सलाहकारों तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एंटी रोमियो स्क्वाड-1090 की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में एंटी रोमियो स्क्वाड-1090 की महिला हेड कांस्टेबल पार्वती व कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हेड कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल भजना, महिला कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल इमरती एवं महिला कांस्टेबल मंजु। सुरक्षा सखी श्रीमती कुन्ती देवी, सुश्री गीता देवी, श्रीमती शहनाज खान, श्रीमती रेखा, सुश्री दुर्गा कंवर एवं महिला सीएलजी सदस्य श्रीमती संगीता वैष्णव, श्रीमती उमा देवी, श्रीमती लक्ष्मी व्यास, श्रीमती कन्या देवी, श्रीमती वीणा रावल, महिला अधिकारिता विभाग से श्रीमती प्रियंका व्यास, विधिक सलाहकारों में सुश्री मंजु सोनी, श्रीमती रजनी गुर्जर शामिल रहीं।
इस सम्मान समारोह के माध्यम से महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया।
अभियान के अंतर्गत निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट हेल्पलाइन: 9530420949
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन : 1090
पुलिस आपातकालीन सहायता: 100/112
साइबर हेल्पलाइन 1930, 9530420905
महिला अधिकारिता विभाग हेल्पलाइन: 8000298450
राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन 181
पुलिस नियंत्रण कक्ष, पाली: 8764875055
पाली पुलिस द्वारा आमजन से अपील किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112, उपयोग करें तथा राजकॉप सिटीजन ऐप राजकॉप सिटीजन ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें तथा महिला हेल्पलाइन 1090 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का डाउनलोड कर पुलिस सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता हैं।