नगरीय निकायों में हुये विविध आयोजन
वन्देमातरम@150 गीत के 150 वर्ष पूर्ण
नगरीय निकायों में हुये विविध आयोजन
पाली 11 नवम्बर। वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूर्ण होने पर विविध आयोजन किये जा रहे है। इस क्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों पाली, रानी, सुमेरपुर, सादडी, मारवाड जंक्शन , तख्तगढ आदि में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम@150 के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विविध गतिविधियों का जिनमे राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान,प्रभात फेरी वन्देमातरम रैली,स्वच्छता की शपथ, स्वच्छ श्रमदान, रंगोली बनाकर आदि विभिन्न कार्यक्रम से आयोजित किये गये। ये आयोजन 26 नवम्बर तक चलेगे।रानी में वंदे मातरम्@150 के 150 वर्ष पर स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई
वंदे मातरम्@150 के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हरीश गेहलोत, नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा एवं ईओ सुदर्शन जांगु ने किया।यात्रा में नगरपालिका कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन,पार्षदों ने भाग लिया। सभी ने तिरंगा लहराते हुए ‘वंदे मातरम के नारे लगाए।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी भावना को प्रोत्साहित करना एवं नागरिकों में देशभक्ति का संदेश प्रसारित करना रहा।नगर पालिका सादडी में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम@150 के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान,प्रभातफैरी वन्देमातरम रैली,स्वच्छता की शपथ, स्वच्छ श्रमदान, रंगोली बनाकर आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए! जिसमे उपस्थित पालिका के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, पार्षदगण एंव विभिन्न विद्यालय के अध्यापक और छात्र- छात्राओ ने भाग लिया!12 नवम्बर को पंचायतीराज, 13 नवम्बर को शिक्षा एवं आवासीय विद्यालय, 14 नवम्बर को उच्च शिक्षा, 15 नवम्बर को पुलिस एवं अस्पताल को वंदे मातरम 150 कार्यक्रम व स्वदेशी संकल्प का आयोजन होगा एवं 26 नवम्बर तक उच्च शिक्षा एवं शिक्षा विभाग में वंदे मातरम का सामूहिक वाचन किया जाएगा।
---------