बिजोवा में 24 मई को होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

बिजोवा में 24 मई को होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

बिजोवा में 24 मई को होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

पाली । स्थानीय लायंस क्लब के तत्वावधान में 24 मई को गांव बिजोवा में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। क्लब एवं गौशाला अध्यक्ष युगराज जैन ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक सरोकार, हास्य-व्यंग्य और चिंतनपरक कविताओं से भरपूर एक यादगार कवि सम्मेलन होगा।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे। आयोजन भगवान महावीर गौशाला प्रांगण में होगा। सम्मेलन में कवि राव अजातशत्रु सुनील व्यास दिनेश बंटी भावना लोहार अंशुमान आज़ाद आदि कविता पाठ करेंगे।

डा. राजकमल पारीक ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन कवि युगराज जैन करेंगे। सभी काव्य रसिक श्रोताओं को निशुल्क एवं बिना प्रवेश पत्र सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी।