उम्मेद सागर नहर पर हुआ “स्वच्छता श्रमदान” कार्यक्रम -

उम्मेद सागर नहर पर हुआ “स्वच्छता श्रमदान” कार्यक्रम -

उम्मेद सागर नहर पर हुआ “स्वच्छता श्रमदान” कार्यक्रम - नगरनिगम कर्मचारियों के साथ आमजन ने भी निभाई भागदारी

जोधपुर, 19 मई।

शहर के ऐतिहासिक उम्मेद सागर नहर पर मंगलवार को “स्वच्छता श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर निगम कर्मचारियों के साथ आमजन ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि नगर निगम की ओर से पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है इस कड़ी वार्ड संख्या 07 में स्थित उम्मेद सागर नहर पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित चलाया गया। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पंडित जीवराज श्रीमाली, निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद आदिल, वार्ड संख्या 7 वार्ड इंस्पेक्टर पूजा के साथ नगर निगम कर्मचारियों और वार्ड संख्या 8 एवं 15 के जन प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। इस अभियान के तहत क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित कर लगभग 15 टन कचरा उठवा गया और उसका उचित निस्तारण भी करवाया गया। अभियान के दौरान आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पंडित जीवराज श्रीमाली ने सभी से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।