14 लाख लागत के 169 कार्टन शराब बरामद

14 लाख लागत के 169 कार्टन शराब बरामद 

 पाली /पाउडर की आड में गुजरात में शराब तस्करी करने वाले 02 शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 

शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रैलर जब्त किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा माफिक मुखबिर सुचना के 18 मई एनएच 162 पर मोडभट्टा के निकट नाकाबंदी के दौरान मुखगिर सूचना अनुसार टाटा ट्रैलर नंबर आरजे36 GA 7601 को रुकवाकर तलाशी ली गई तो ट्रैलर चालक रमेशसिहं व खलासी मनोजसिह के कब्जे से पाउडर की आड में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड व बीयर के कुल 169 कार्टुन बरामद कर अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड व बीयर के परिवहन में प्रयुक्त वाहन संख्या टाटा ट्रैलर नंबर आरजे36गा7601 को जब्त कर रमेशसिहं व मनोजसिहं को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। बरामद अंग्रेजी शराब व बीयर की अनुमानित कीमत 14 लाख रूपये है। बरामद राजस्थान निर्मित कर अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड व बीयर की खरीद व सप्लाई के संबंध में गुलजिगान से गहनता से अनुसंधान जारी है।