आईएफडब्ल्यूजे पाली जिला अध्यक्ष बनने पर अरुण जोशी का स्वागत, समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं।
आईएफडब्ल्यूजे पाली जिला अध्यक्ष बनने पर अरुण जोशी का स्वागत, समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं।
सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की पाली जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार जोशी को पुनः सौंपे जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन कौमी एकता के प्रदेश उपाध्यक्ष यूसुफ रजा खान सहित अलाउद्दीन गौरी मेव, फारूक गौरी, आमिर रज़ा तथा अन्य लोगों ने माला और साफा पहनाकर अरुण जोशी का सम्मान किया। इस मौके उपस्थित लोगों ने अरुण जोशी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाई जाएगी। इस अवसर पर मिशन कोमी एकता के प्रदेश उपाध्यक्ष यूसुफ रज़ा खान, अल्लाउद्दीन गौरी मेव, फारुख गौरी, विक्रम सिंह भाटी, दिव्येश कुमार जोशी सहित कई लोव उपस्थित थे।
Sunil Dutt Trivedi